
बोकारो (ख़बर आजतक) : मानव अधिकार मिशन, हजारीबाग प्रमंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा बोकारो कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर झारखंड प्रभारी कर्ण सिंह चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा, समाज में समानता और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाना मिशन की प्राथमिकता है। सभी को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।

इस दौरान संस्था से जुड़े नए सदस्यों के बीच सदस्यता पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में हजारीबाग प्रमंडल सचिव आशीष महथा, संजय पटनायक, बोकारो अध्यक्ष किरण चंद्र बाउरी, सुनीता कुमारी, ज्योत्स्ना कुमारी, मिहिर महतो, नटवर लाल झा, युधिष्ठिर राजवार, रंजीत दास एवं बासुदेव कुमार महतो सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा मानवाधिकार संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
Leave a Reply