
बोकारो : बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर-3 स्थित कांग्रेस कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ इंदिरा गांधी समाज सेवा आश्रम के सदस्य भी शामिल हुए और दोनों संगठनों ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर महतो ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. परमानन्द चंद्रवंशी, इंदिरा गांधी समाज सेवा आश्रम के अध्यक्ष सहित कमेटी के सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की प्रगति में सभी नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और भारत माता की जय के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
Leave a Reply