BREAKING NEWS
ईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापनसीसीएल के रक्तदान शिविर में 191 कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानराज्यपाल से मिले चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, कारोबार और निवेश पर हुई चर्चागांधी के सत्य-अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक : परमजीत कौरईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापनसीसीएल के रक्तदान शिविर में 191 कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानराज्यपाल से मिले चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, कारोबार और निवेश पर हुई चर्चागांधी के सत्य-अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक : परमजीत कौर
Uncategorized

सैनिक सरहद के रखवाले, तो शिक्षक देश के भविष्य-निर्माता : डॉ. गंगवार

August 16, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 2 min read

80वें स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम् और मां भारती की जय-जयकार से गूंजा डीपीएस बोकारो

बोकारो : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे धूमधाम से उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। वंदे मातरम और जय हिन्द के गगनभेदी नारों के बीच विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने इस अवसर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और उनके साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने झंडे को सलामी दी। विद्यालय की सीनियर व प्राइमरी, दोनों ही इकाइयों में इस राष्ट्रीय महोत्सव की धूम रही। हर कोई राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत दिखा। विद्यालय का कोना-कोना तिरंगे से पटा रहा। तीन रंगों वाले गुब्बारों, सुंदर कलाकृतियों व झंडा-पताकों के साथ-साथ मनोरम सेल्फी प्वाइंट्स आकर्षण का केन्द्र बने रहे।

इस वर्ष समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। फिर झंडोत्तोलन के उपरांत विद्यार्थियों ने सारे जहां से अच्छा…, उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती…, जय जन भारत जन मन अभिमत… सहित विभिन्न देशभक्ति गीतों एवं विद्यालय गीत – आया है नया सवेरा… की सुमधुर प्रस्तुतियों से राष्ट्रभावना की सुरमयी सरिता प्रवाहित की। इस क्रम में विद्यार्थियों ने प्राचार्य को अपने हाथों से बनाए गए शुभकामना-पत्रक एवं देशभक्ति थीम पर तैयार विभिन्न कलाकृतियां भेंट कीं।

अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. गंगवार ने भारतीय स्वाधीनता के पीछे असंख्य वीर सेनानियों के परम त्याग एवं बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सदियों की अंग्रेजी दासता से मिली यह आज़ादी उन बलिदानियों द्वारा हम सभी भारतवासियों को दिया गया उनका आशीर्वाद और अमूल्य उपहार है। देश की गरिमा, अखंडता व एकता को बनाए रखना हम सभी देशवासियों का परम कर्तव्य है।

अतीत को स्मरण में रखते हुए और वर्तमान में जीने के साथ भविष्य-निर्माण का संदेश देते हुए उन्होंने समृद्ध राष्ट्र-निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देश की सरहद पर हमारे वीर जवान रक्षा में डटे हैं, तो शिक्षक नई पीढ़ियों को आकार देकर देश का भविष्य-निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों से पूरी ईमानदारी, अनुशासन, सत्यनिष्ठा के साथ विकसित भारत निर्माण का ध्वजवाहक बनने का आह्वान किया। उन्होंने बदलाव की प्रतीक्षा की बजाय स्वयं से बदलाव लाने की भी अपील की। इसके पूर्व, विद्यालय की प्राइमरी इकाई में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत-संगीत, नृत्य और कलाकृतियों की प्रस्तुतियों से खूब मंत्रमुग्ध किया।

← सेक्टर-3 कांग्रेस कार्यालय में एकजुटता के साथ झंडोत्तोलन समारोह रोमांचक मैच में प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को हराया →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।