झारखण्ड राँची

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन

रांची (ख़बर आजतक) : सरला बिरला पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शिक्षकों ने हिंदी की महत्ता, वैश्विक स्तर पर इसका वर्चस्व और भाषा के विकास पर प्रकाश डाला। महाभारत के अर्जुन-कर्ण संवाद के माध्यम से हिंदी की गहराई को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। “हिंदी हमसे कह रही है” शीर्षक पर प्रस्तुति ने श्रोताओं को आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने कविताएँ, नारे और विचार प्रस्तुत कर हिंदी के प्रति अपने सम्मान और प्रेम को अभिव्यक्त किया। प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए हिंदी के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को भारत की सांस्कृतिक पहचान का आधार बताया।

Related posts

समस्त देशवासियो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें,महेश महतो,सहायक विद्युत अभियंतामुगमा एरिया, निरसा

admin

पेटरवार : केरल से आई टीम ने आईएसओ सर्टिफिकेशन के संबंध में दी जानकारी

admin

जन आक्रोश रैली को लेकर प्रचार रथ को झंडा दिखाकर रवाना करते नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, विधायक सीपी सिंह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, राँची महानगर अध्यक्ष वरूण साहू व अन्य

admin