
कसमार। सोनपुरा पंचायत में स्वर्गीय छोगा लाल सिंह के बारहवीं श्राद्धकर्म का आयोजन श्रद्धा एवं भावुक वातावरण में किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि छोगा लाल सिंह का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि उनकी स्मृतियां सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगी।
उप प्रमुख प्रतिनिधि कपील रजक, पंचायत समिति सदस्य इंदरजीत पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश कुमार, सोनपुरा मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम, दातू मुखिया चंद्रशेखर नायक, समाजसेवी राजेश कपरदार एवं प्रताप सिंह ने भी दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
Leave a Reply