Uncategorized

होली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

गोमिया : होली-2026 से पूर्व चतरोचट्टी थाना पुलिस द्वारा नरकडी गांव में की गई छापेमारी में पकड़ी गई 2688 बोतल अवैध विदेशी शराब के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि बीते फरवरी में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने सोना महतो और बारी महतो के घर से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की थी। उस समय मकान मालिक सोना महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी संतोष महतो फरार हो गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में गुप्त सूचना के आधार पर संतोष महतो, उम्र 33 वर्ष, पिता किटी महतो, साकिन बेडम, थाना आंगो, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वह करीब 6 महीने से फरार चल रहा था।चतरोचट्टी थाना में कांड संख्या 11/26, दिनांक 22.02.2026, धारा 274/275/292/3(5) बीएनएस एवं 47ए उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।आरोपी काआपराधिक इतिहास संतोष महतो पर विष्णुगढ़, आंगो और चतरोचट्टी थाना में पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *