झारखण्ड राँची

रांची एयरपोर्ट में सुधार को लेकर झारखंड चैंबर और निदेशक की बैठक

रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार से मुलाकात कर एयरपोर्ट संचालन से जुड़ी समस्याओं और सुधार पर चर्चा की। बैठक में पार्किंग व एग्जिट गेट सिस्टम में सुधार, फास्ट टैग पुनः सक्रिय करने और 9 मिनट फ्री एग्जिट की सुविधा बहाल करने का आग्रह किया गया। सर्दियों में फ्लाइट कैंसिलेशन रोकने हेतु कैट थ्री तकनीक लगाने और नई फ्लाइट रूट्स जैसे जयपुर, गोवा, रायपुर, वाराणसी, बागडोगरा व गुवाहाटी शुरू करने की मांग की गई। एयरपोर्ट निदेशक ने यात्री सुविधाओं में सुधार और चैंबर के साथ निरंतर समन्वय का आश्वासन दिया। बैठक में चैंबर के प्रवीण लोहिया, रोहित अग्रवाल, नवजोत अलंग, दिनेश साहू, श्रवण राजगढिया व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

“एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर सीएमडी ने किया मेगा प्लांटेशन अभियान का शुभारंभ

admin

अपने ही ऊपर चलवाई गोली, झूठे केस में फँसाने की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार

admin

जीजीईएस टेक्निकल कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव, “99 ग्रुप्स ऑफ कंपनीज़” में 4 छात्र चयनित

admin

Leave a Comment