Uncategorized

हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन को मिली नई टीम, अजीत कुमार बने अध्यक्ष

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में अजीत कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राहुल गुप्ता को उपाध्यक्ष, नवीन कुमार को महासचिव और श्रेष्ठ मेहता को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं आकाश दीप को सहायक कोषाध्यक्ष, विकास कुमार को सचिव प्रशासन तथा भोलानाथ ओझा को लाइब्रेरी सचिव की जिम्मेदारी मिली। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई टीम एसोसिएशन के हित में प्रभावी ढंग से काम करेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, पेशेवर सुविधाओं के विस्तार और एसोसिएशन को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला। परिणाम के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। नई कार्यकारिणी के सामने अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *