Uncategorized

किताबों से उद्योग तक: आरकेडीएफ के विद्यार्थियों ने जाना दूध से बाजार तक का सफर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के लाइफ़ साइंसेज फैकल्टी और होटल मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी, एच‌ईसी सेक्टर-2, धुर्वा का औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। विद्यार्थियों ने दूध की खरीद एवं प्रारंभिक गुणवत्ता जांच से लेकर प्रोसेसिंग, क्वालिटी कंट्रोल, पैकेजिंग, स्टोरेज और मार्केटिंग तक की पूरी प्रक्रिया को करीब से समझा। लाइफ़ साइंसेज के विद्यार्थियों ने फूड माइक्रोबायोलॉजी के तहत माइक्रोबियल सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्ता आश्वासन की भूमिका जानी। वहीं होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने फूड सेफ्टी, हेडलिंग, पैकेजिंग एवं सुरक्षित भंडारण के व्यावहारिक पहलुओं को समझा। विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि ऐसे औद्योगिक दौरे विद्यार्थियों में व्यवहारिक ज्ञान, तकनीकी समझ और उद्योग जागरूकता विकसित करने में सहायक हैं। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, अनुभव और भविष्य की कैरियर के अवसर को समझने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *