
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने देवकमल अस्पताल पहुंचकर बड़काकाना स्थित मां छिन्नमस्तिके सीमेंट एंड स्पंज आयरन कंपनी हादसे में घायल मजदूर का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। सुदेश महतो ने कहा कि तीन मजदूरों की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना को महज दुर्घटना बताकर जिम्मेदारी से नहीं बचा जा सकता। सुरक्षा मानकों की अनदेखी या प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मशीनरी, शीतलन प्रणाली, अग्निशमन व्यवस्था और सुरक्षा उपकरणों की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की। मृत मजदूरों के आश्रितों को उचित मुआवजा व रोजगार तथा घायल मजदूर के इलाज का पूरा खर्च कंपनी द्वारा उठाने की मांग की।
Leave a Reply