Uncategorized

लोकतांत्रिक विरोध को कुचलना चाहती है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: छात्रा प्रतिमा कुमारी के साथ कथित बदसलूकी के मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेताओं ने सोमवार को कोतवाली थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। प्रतिमा कुमारी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।

थाना से बाहर निकलकर बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त को छात्रों के पूर्व निर्धारित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ और गढ़वा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर मजिस्ट्रेट तैनात थे, इसके बावजूद छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बाबूलाल मरांडी ने सरकार और संबंधित मजिस्ट्रेटों को चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपित झामुमो कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की जाए, अन्यथा 25 अगस्त से भाजपा संबंधित मजिस्ट्रेटों का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार को कुचलना चाहती है। भाजपा छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। मौके पर दीपक प्रकाश, अमर कुमार बाउरी और वरुण साहू समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *