Uncategorized

बोकारो में आजसू की जिला बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो 26 अगस्त को बोकारो पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। दोपहर 12 बजे नया मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान तेज करने, युवा संगठन की सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। रोजगार, शिक्षा, युवाओं के भविष्य तथा जल, जंगल और जमीन जैसे जनहित के मुद्दे भी बैठक के प्रमुख विषय रहेंगे। सुदेश महतो कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।

जिला इकाई ने सभी मंडलों और प्रखंडों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से बैठक में शामिल होने की अपील की है। पार्टी नेताओं के अनुसार, बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारियां भी तय की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *