
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय हरमू में 27 अगस्त को सुबह 10 बजे महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक होगी। अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो करेंगे। बैठक में प्रमंडल प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक, विधानसभा क्षेत्रों के BLA-1, नवनियुक्त युवा आजसू प्रभारी और विभिन्न जिलों के नामित पदाधिकारी शामिल होंगे।

केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि बैठक संगठन की राजनीतिक दिशा और आगामी संघर्ष की कार्ययोजना के लिहाज से महत्वपूर्ण है। गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय व जवाबदेह बनाने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में सदस्यता विस्तार, युवा संगठन की सक्रियता, BLA-1 की भूमिका और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन, स्थानीय अधिकार, रोजगार, शिक्षा और युवाओं का भविष्य पार्टी के संघर्ष के केंद्र में रहेंगे। संगठन की मजबूती को झारखंड के अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई का आधार बताते हुए उन्होंने पदाधिकारियों से बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की।
Leave a Reply