Uncategorized

दिव्यांग महिलाओं के अधिकारों पर कार्यशाला, समान अवसर और आत्मनिर्भरता पर जोर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : दिव्यांग महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से सहयोगिनी संस्था की ओर से बहादुरपुर स्थित कार्यालय में “दिव्यांग महिलाओं के अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन शशि भूषण पांडेय ने दिव्यांग महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग महिलाओं को सम्मानपूर्वक जीवन, शिक्षा, रोजगार, आजीविका और सार्वजनिक सेवाओं तक समान पहुंच का अधिकार है।
रिसोर्स पर्सन चंचला कुमारी ने समान अवसर, सामाजिक समावेशन और आत्मनिर्भरता पर चर्चा करते हुए कहा कि दिव्यांग महिलाओं को सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर, सम्मान और निर्णय लेने की स्वतंत्रता चाहिए। शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ाव के माध्यम से उन्हें मजबूत बनाया जा सकता है।
सहयोगिनी की मंजू देवी ने कहा कि दिव्यांग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संस्था के निदेशक गौतम सागर ने जागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में कई महिलाएं और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *