
रांची: भाजपा की राष्ट्रीय कमिटी में राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त होने के बाद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा बुधवार को पहली बार पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी के पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

आदित्य साहू ने कहा कि प्रदीप वर्मा के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे उनकी संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण का सम्मान बताते हुए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। कर्मवीर सिंह ने कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।
प्रदीप वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के स्नेह और परिश्रम का सम्मान है। उन्होंने कहा कि उनका फोकस संगठन विस्तार और मजबूती पर रहेगा तथा वे पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a Reply