
बोकारो: आजसू पार्टी बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को बोकारो परिसदन में केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो की मौजूदगी में हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने की रणनीति पर मंथन किया गया।
सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी की ताकत सक्रिय कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठन में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर सांगठनिक गतिविधियों को तेज करने तथा जनता से निरंतर संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने की।
बैठक में पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, मांडू विधायक निर्मल महतो सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। निर्णय लिया गया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
इधर, 27 अगस्त को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक, प्रभारी, BLA-1 एवं विधानसभा प्रभारियों की बैठक होगी। इसमें विधानसभा क्षेत्रवार दौरे और आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।
Leave a Reply