
बेंगलुरु/रांची: क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में आयोजित “शिक्षा से प्रभाव तक: युवा, नेतृत्व, उद्यमिता और समावेशी विकास” कार्यक्रम में झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने नेतृत्व, शिक्षा, उद्यमिता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस, कृषि और समावेशी विकास पर अपने विचार रखे।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके समाधान विकसित करना है। उन्होंने युवाओं से एआई और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल जनहित और सामाजिक विकास के लिए करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा को समझने के लिए गांव, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की वास्तविकताओं को जानना जरूरी है।
ओपन सेशन में विद्यार्थियों ने राजनीति और नेतृत्व से जुड़े सवाल पूछे। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि लोकतंत्र संवाद, सवाल, असहमति के सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी से मजबूत होता है। अपने पुराने विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि बनकर लौटने को उन्होंने भावुक और अविस्मरणीय अनुभव बताया।
Leave a Reply