
रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा विवाद को लेकर प्रभारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि सितंबर 2024 में उनके कार्यकाल में आयोजित जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को बाद में रद्द करना पड़ा, जिससे परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठे हैं। ऐसे में उन्हें परीक्षा सुधार समिति में शामिल करना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।
शोभा यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रशांत कुमार को परीक्षा सुधार समिति से हटाने और जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशांत कुमार के प्रशासनिक कार्यकाल से जुड़े वित्तीय और जल संसाधन विभाग के मामलों पर भी सवाल उठे हैं, जिनका सरकार को जवाब देना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच जरूरी है। सरकार तत्काल इस्तीफा लेकर जांच पूरी होने तक उन्हें संबंधित प्रक्रिया से दूर रखे।
Leave a Reply