Uncategorized

राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसबीयू में दिखा खेलों का जुनून, मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: एसबीयू में मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भव्य खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. एस.बी. दंडीन, स्पोर्ट्स ऑफिसर एस.एन. साहदेव, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर राहुल रंजन, असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर गौरव दास सहित डीन, एसोसिएट डीन और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय खेल जगत में उनके योगदान को याद किया गया। विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विभिन्न खेल गतिविधियों एवं रंगारंग कार्यक्रमों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मुख्य आकर्षण रहा। खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *