Uncategorized

निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के बीच संदिग्ध की तबीयत बिगड़ी, टीएम‌एच में भर्ती

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

जमशेदपुर: चर्चित युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के बीच शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस हिरासत में पूछताछ किए जा रहे एक संदिग्ध अशोक सिंह राघव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सोनारी निवासी अशोक सिंह से पिछले करीब चार दिनों से चांडिल थाने में पूछताछ किए जाने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पूछताछ के दौरान अशोक सिंह को अचानक खून की उल्टियां होने लगीं। उसकी हालत बिगड़ते देख पुलिसकर्मी तत्काल उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

इसके बाद अशोक सिंह को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस हिरासत में उसकी तबीयत बिगड़ने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल उसकी चिकित्सकीय स्थिति और घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *