झारखण्ड राँची

श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़, कृष्ण भक्ति में डूबा माहौल


राँची : पूज्य आचार्य राधे श्याम बाबा जी के सान्निध्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ (कथा संस्थापक नारायण ज्योति सेवा ट्रस्ट, वृन्दावन) में श्रीधाम वृन्दावन के सुप्रसिद्ध संत निर्माण मोहन दास जी (इस्कॉन) द्वारा प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक भगवान की कथाओं का रसपूर्ण वर्णन किया जा रहा है।


इस ज्ञान महायज्ञ का उद्देश्य भगवान के दर्शन, प्रवचन एवं भक्ति संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रूप से कृतार्थ करना है। कथा के सातवें दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर भक्ति भाव में सराबोर हो गया। कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और भक्ति के महत्व का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि सच्ची श्रद्धा से ही जीवन में सुख एवं शांति प्राप्त होती है।
कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन रहे तथा भगवान की आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था की गई थी। अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल, शशि सिंह (पार्षद वार्ड 43), चन्द्रकांत राय सहित अनेक गणमान्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

गोमिया के झुमरा गाँव मे वज्रपात से 3 जानवरों की मौत

admin

संजय सेठ के आवास पर विराजे गणपति

admin

Vedanta ESL Steel Limited Launches Millet-Based Nutri-Shake Distribution Program in Bokaro for Rashtriya Poshan Maah

admin

Leave a Comment