
बालूमाथ/लातेहार: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा राज्य के लोगों के लिए अभिशाप नहीं, वरदान बननी चाहिए। बालूमाथ में आयोजित युवा सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से खनिज निकलता है, वहां के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल और बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विस्थापन केवल मुआवजे का विषय नहीं है। प्रभावित परिवारों के बच्चों की शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। विकास की कीमत स्थानीय लोगों के भविष्य से नहीं चुकाई जा सकती।
सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी पूरे झारखंड में 10 हजार युवाओं को वैचारिक एवं सामाजिक नेतृत्व के लिए तैयार करने का अभियान शुरू करेगी। उन्होंने JPSC सहित नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग की। साथ ही ग्रामसभा को मजबूत करने और झारखंड के जल-जंगल-जमीन व स्थानीय अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया।
Leave a Reply