Uncategorized

आदिवासी अधिकार और बदलती डेमोग्राफी पर भाजपा का कांग्रेस-सरकार पर हमला

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

नितीश_मिश्रा

रांची: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आदिवासियों के अधिकार, झारखंड की बदलती डेमोग्राफी और संथाल परगना में जमीन कब्जे के मुद्दे पर कांग्रेस, मिशनरी संगठनों और हेमंत सरकार को घेरा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लंबे समय से आदिवासियों को बरगलाने और उनके हितों की अनदेखी करने का काम किया है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी तरह सुरक्षित हैं और इन अधिकारों पर खरोंच तक नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बदलती जनसंख्या संरचना को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि 1951 में आदिवासियों की आबादी 35.38 प्रतिशत थी, जो 2011 में घटकर 26.20 प्रतिशत रह गई।

उन्होंने संथाल परगना में आदिवासी जमीन पर कथित कब्जे और अवैध निर्माण का मुद्दा भी उठाया तथा सरकार से जांच और कार्रवाई की मांग की। मरांडी ने कहा कि डेमोग्राफी में बदलाव पर सरकार की चुप्पी भविष्य में गंभीर संकट पैदा कर सकती है। प्रेस वार्ता में अशोक बड़ाइक, रामकुमार पाहन, सनी टोप्पो और पिंकी खोया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *