Uncategorized

4- 5 सितंबर को रांची में गूंजेगा श्रीकृष्ण भक्ति का उल्लास, अल्बर्ट एक्का चौक पर सजेगी दही हांडी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

नितीश_मिश्रा

रांची: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के सानिध्य में 4 और 5 सितंबर को अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 16वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित होगा। रविवार को मुख्य संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, संरक्षक अजय मारू और अध्यक्ष मुकेश काबरा समेत समिति के पदाधिकारियों ने नमो दही हांडी प्रतियोगिता के लिए आयोजन स्थल पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजी मटकी स्थापित की। साथ ही सांस्कृतिक मंच के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।

आयोजन के पहले दिन 4 सितंबर को बाल गोपाल एवं श्रीकृष्ण झांकी प्रतियोगिता होगी। 5 सितंबर को नमो दही हांडी प्रतियोगिता, भजन संध्या, नृत्य-नाट्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। मुंबई की 40 से अधिक कलाकारों की टीम तथा वृंदावन-मथुरा की कलाकार मंडली प्रस्तुतियां देगी।

महिला गोविंदा के लिए 20 और पुरुषों के लिए 25 फीट ऊंचाई पर दही हांडी रखी जाएगी। पुरुष विजेता को ₹71 हजार और महिला विजेता को ₹51 हजार पुरस्कार मिलेगा। आयोजन स्थल को फूलों व रंगीन रोशनी से सजाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *