
बोकारो : जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के रांची से दिल्ली जाने के क्रम में रविवार को बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सांसद का अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह एवं बोकारो जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो ने किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह बोकारो जिला किसान मोर्चा प्रभारी तेज बहादुर सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव दास, बोकारो जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य विक्रम कुमार, बबलू दास सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। सांसद खीरू महतो ने स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता से संभव है। उन्होंने सभी से आपसी समन्वय के साथ जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। स्टेशन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना।
Leave a Reply