Uncategorized

चैंबर चुनाव की तस्वीर साफ, 84 नामांकन वैध; 3 सितंबर तक नाम वापसी का मौका

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के सत्र 2026-27 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव समिति ने प्राप्त नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद स्थिति स्पष्ट कर दी है। कुल 86 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें 77 कार्यकारिणी समिति और 9 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए थे। स्क्रूटनी के दौरान कार्यकारिणी समिति के लिए प्राप्त दो नामांकन—मोनिका अग्रवाल और शोर्या खंडेलवाल—प्रतिनिधित्व संबंधी निर्धारित शर्त पूरी नहीं होने के कारण रद्द कर दिए गए। छह प्रत्याशियों को आवश्यक डीआईएन नंबर जमा करने के लिए नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक का समय दिया गया है। इसके बाद कार्यकारिणी समिति के 75 और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के सभी 9 नामांकन वैध रहेंगे। चुनाव समिति के चेयरमैन अंचल किंगर और को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *