
कोलकाता/रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान महतो ने मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के उज्ज्वल भविष्य, विकास और सकारात्मक वातावरण की कामना की।
सुदेश महतो ने कहा कि बंगाल की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप राज्य विकास की नई दिशा में आगे बढ़े। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और जनभावनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
मौके पर सुदेश महतो ने झारखंड की प्रसिद्ध सोहराय पेंटिंग एवं अंगवस्त्र भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। वहीं शुभेंदु अधिकारी ने दक्षिणेश्वर काली की प्रतिमा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सुदेश महतो को सम्मानित किया। दोनों नेताओं ने सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
Leave a Reply