Uncategorized

दिल्ली में दीपिका पांडेय सिंह की कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात, संगठन और एस‌आईआर पर मंथन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में संगठन विस्तार, पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार के कामकाज को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की पहल, राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और संगठन की आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व को झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराया।

एस‌आईआर प्रक्रिया के दौरान आम जनता के सामने आने वाली चुनौतियों, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने के उपायों पर भी चर्चा हुई। भाजपा की कथित रणनीति का मुकाबला करने को लेकर पार्टी की भूमिका पर विचार किया गया। केंद्रीय नेतृत्व ने विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस की सक्रिय भूमिका और संगठन को मजबूत करने के लिए भविष्य की रणनीति को लेकर मार्गदर्शन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *