Uncategorized

एसबीयू में कैंपस प्लेसमेंट की तैयारी तेज, विद्यार्थियों को मिला कॉर्पोरेट सफलता का मंत्र

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: एसबीयू के प्लेसमेंट विभाग की ओर से वर्ष 2027 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्लेसमेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीटेक, एमसीए, एमबीए, एमकॉम, बीबीए, बीकॉम, बीसीए, डिप्लोमा सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रक्रिया, कंपनियों की चयन प्रक्रिया, साक्षात्कार की तैयारी और करियर निर्माण की जानकारी दी गई। टेकफोकस के निखिल उपाध्याय ने क्लाउड, एडब्ल्यूएस, जीसीपी, जनरेटिव एआई और एलएलएम में करियर संभावनाओं पर चर्चा की। अदनान अंसारी ने सेल्सफोर्स और ट्रेलहेड की जानकारी दी।

इंडसइंड बैंक की प्राची महतो ने कॉर्पोरेट जगत की अपेक्षाओं से अवगत कराया। सीनियर.एआई के मोहित कडयान ने रिज्यूमे, लिंक्डइन, कोडिंग और गिटहब से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी। अंतिम दिन झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के प्रधानाचार्य महेश कुमार गुप्ता ने ‘कैंपस से कॉर्पोरेट’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *