Uncategorized

पतरातू डैम में बढ़ा पानी, चार गेट खोलकर 1330 क्यूसेक जल निकासी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रामगढ़: लगातार हो रही बारिश के कारण पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ गया है। डैम की सुरक्षा और जलस्तर को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से प्रबंधन ने फाटक संख्या 3, 4, 5 और 6 खोल दिए हैं। इन चारों फाटकों से करीब 1330 क्यूसेक पानी प्रति घंटे बाहर निकाला जा रहा है।

डैम प्रबंधन के अनुसार, जलस्तर और बांध की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों की टीम पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है, ताकि जलस्तर में अचानक वृद्धि होने पर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। लगातार बारिश को देखते हुए डैम क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

प्रबंधन ने आसपास के लोगों से जलाशय और पानी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने तथा सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश और जलस्तर की स्थिति के अनुसार डैम के अन्य फाटकों को खोलने या बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *