BREAKING NEWS
कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में भक्तिमय माहौल में मना जन्माष्टमी उत्सवसरला बिरला स्कूल में भक्तिभाव और सांस्कृतिक रंगों के साथ मना जन्माष्टमी उत्सवझारखंड में पर्यटन प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, कर्नाटक मॉडल का होगा अध्ययनचिन्मय विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता, पिरामिड बनाकर विद्यार्थियों ने मनाया पर्वमिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्नेऊपरघाट में कोयले से निकल रही गैस और धुएं से बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच व कार्रवाई की मांग कीकैंब्रियन पब्लिक स्कूल में भक्तिमय माहौल में मना जन्माष्टमी उत्सवसरला बिरला स्कूल में भक्तिभाव और सांस्कृतिक रंगों के साथ मना जन्माष्टमी उत्सवझारखंड में पर्यटन प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, कर्नाटक मॉडल का होगा अध्ययनचिन्मय विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता, पिरामिड बनाकर विद्यार्थियों ने मनाया पर्वमिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्नेऊपरघाट में कोयले से निकल रही गैस और धुएं से बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच व कार्रवाई की मांग की
Uncategorized

चिन्मय विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता, पिरामिड बनाकर विद्यार्थियों ने मनाया पर्व

September 3, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


बोकारो : चिन्मय विद्यालय बोकारो में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 3 सितंबर को विशेष असेंबली एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी एवं उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा उपस्थित रहे।


विशेष असेंबली का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सीटीसी के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण का मधुर भजन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने स्कीट के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके संदेशों को भी प्रस्तुत किया, जिसका विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आनंद लिया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। विद्यालय के अग्नि, वायु, जल और पृथ्वी सदन के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी मंडली बनाकर ऊंचाई पर लटकी मटकी फोड़ने का प्रयास किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी और ‘जय श्री कृष्ण’ के नारों से परिसर गूंज उठा।


इस अवसर पर सीनियर इंचार्ज राहुल रॉय, सीटीसी संयोजक संजीव मिश्रा, असेंबली संयोजक आकांक्षा, शिवम सुंदरम एवं अभिनव बर्मन सहित सभी सदनों के वार्डन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

← मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने झारखंड में पर्यटन प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, कर्नाटक मॉडल का होगा अध्ययन →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।