Uncategorized

सरला बिरला स्कूल में भक्तिभाव और सांस्कृतिक रंगों के साथ मना जन्माष्टमी उत्सव

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह, श्रद्धा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। विशेष प्रार्थना सभा का शुभारंभ मंगलाचरण एवं ईश्वर वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने जन्माष्टमी के महत्व और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं संदेशों पर आधारित भाषण व कथा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में “मैं भी कान्हा/कान्हा की राधा” विषय पर विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कृष्ण-थीम आधारित झांकी में गोकुल और बाल कृष्ण की लीलाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। पारंपरिक मटकी फोड़ पर आधारित जोशपूर्ण नृत्य समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा।

प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण की महत्ता उनके दिव्य स्वरूप के साथ उनकी जीवन-दृष्टि और शिक्षाओं में भी निहित है। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य, साहस, करुणा, कर्तव्यनिष्ठा और निष्काम कर्म जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। समारोह आनंद और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *