

रांची: झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से प्रदेश की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन राज्य के लिए बड़ी क्षति है। जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में ऐसी रिक्तता पैदा हुई है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी अपने कैबिनेट सहयोगी के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि सोनू जी उनके लिए पिता तुल्य थे। उन्होंने उन्हें संवेदनशील, सरल और आत्मीय व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि एक सहकर्मी, अभिभावक और साथी के रूप में उनका स्नेह और मार्गदर्शन सदैव स्मरणीय रहेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने निधन को अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला बताया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी वो भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने उन्हें कुशल जनप्रतिनिधि और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
Leave a Reply