
रांची: बिरसा विकास जन कल्याण समिति, मिसिर गोंदा के तत्वावधान में करम महापर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक धुमकुड़िया घर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक मांगा उरांव ने की, जबकि संचालन सचिव कृष्णा उरांव ने किया।
समिति के अध्यक्ष अनिल उरांव ने बताया कि इस वर्ष करम पूजा 22 सितंबर, भादो एकादशी शुक्ल पक्ष मंगलवार को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाई जाएगी। शाम 7 बजे से पूजा आरंभ होगी। 23 सितंबर को परणा, 24 सितंबर को परंपरागत तरीके से करम राजा का गांव भ्रमण और विसर्जन किया जाएगा, जबकि 25 सितंबर को करम ईंद जतरा मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूजा विधि-विधान, धार्मिक कर्मकांड और मुर्गा बलि प्रथा के साथ संपन्न होगी। साथ ही राज्य सरकार से मांग की कि करम पर्व पर तीन दिवसीय राजकीय अवकाश घोषित किया जाए ताकि आदिवासी समाज की रूढ़िवादी परंपरा बरकरार रहे।
बैठक में मुख्य बुद्धिजीवी चिलगू लकड़ा, एतवा मुंडा, जग्गनाथ उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
Leave a Reply