
रांची: राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में जल्द ही बड़ा कदम उठाया जाएगा। करमटोली, अरगोड़ा और हरमू में प्रस्तावित तीन फ्लाईओवर के निर्माण का टेंडर फाइनल हो गया है। अब इन परियोजनाओं पर जमीनी स्तर पर काम शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

जानकारी के अनुसार, स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड की ओर से तीनों फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। दुर्गापूजा के बाद अक्टूबर से निर्माण कार्य शुरू किए जाने की तैयारी है। तीनों फ्लाईओवर के निर्माण से राजधानी के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम होने और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
करमटोली, अरगोड़ा और हरमू राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शामिल हैं। इन स्थानों पर फ्लाईओवर बनने से आवागमन सुगम होगा और ट्रैफिक प्रबंधन को भी मजबूती मिलेगी। लंबे समय से प्रस्तावित इन परियोजनाओं के टेंडर फाइनल होने से रांचीवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
Leave a Reply