
पतरातू: पीवीयूएनएल पतरातू में भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। परियोजना के विभिन्न विभागों और कार्यस्थलों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसमें पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए.के. सहगल, महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसमें पीवीयूएनएल कर्मियों के साथ कार्यदायी एजेंसियों के श्रमिकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया। पीवीयूएनएल लेडीज क्लब की सदस्यों ने भी विभिन्न पूजा स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। पूजा के दौरान पूरे परियोजना परिसर में भक्तिमय और उत्सवपूर्ण माहौल बना रहा।
Leave a Reply