BREAKING NEWS
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जननहीं रहीं पूर्व मंत्री विमला प्रधान, राजनीतिक गलियारे में शोकपीवीयूएनएल पतरातू में श्रद्धा और उत्साह से हुई विश्वकर्मा पूजासीसीएल पेंशनरों को बड़ी राहत, घर बैठे जमा और ट्रैक होगा मेडिकल बिलएडवांस्ड माइनिंग टेक्नोलॉजी में भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग की संभावनाएंविकसित भारत की मुहिम में आरयू की उपलब्धियों की गूंजगणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जननहीं रहीं पूर्व मंत्री विमला प्रधान, राजनीतिक गलियारे में शोकपीवीयूएनएल पतरातू में श्रद्धा और उत्साह से हुई विश्वकर्मा पूजासीसीएल पेंशनरों को बड़ी राहत, घर बैठे जमा और ट्रैक होगा मेडिकल बिलएडवांस्ड माइनिंग टेक्नोलॉजी में भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग की संभावनाएंविकसित भारत की मुहिम में आरयू की उपलब्धियों की गूंज
Uncategorized

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

September 18, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

पेटरवार। पेटरवार पंचायत स्थित गुरूजुवा खत्री टोला में श्री सिद्धिविनायक ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय गणेश पूजा शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस दौरान भगवान श्रीगणेश की संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा पंडाल परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।

पूजा के चौथे दिन गुरुवार रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, कौशल्या देवी सहित जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति और पेटरवार मुखिया दिनेश गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों का श्रीफल व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

शुक्रवार को ढोल, बैंजो और डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए भव्य विसर्जन जुलूस निकाला। जुलूस ठाकुर मोहल्ला, पटवा टोला, मंदिर टोला, छत्रु राम महतो चौक, एनएच-23, गागी हाट और नया बस स्टैंड होते हुए राजातालाब पहुंचा। यहां आरती एवं स्तुति के बाद नम आंखों से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विसर्जन के दौरान पेटरवार पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में साथ रही। पूजा एवं विसर्जन को सफल बनाने में ट्रस्ट, पूजा समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

← नहीं रहीं पूर्व मंत्री विमला प्रधान, राजनीतिक गलियारे में शोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।