BREAKING NEWS
पेटरवार में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पाठशाला सह कार्यशाला का शुभारंभ21 अक्टूबर को निकलेगी दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्राफार्मस्काउट और वाईबीएन विश्वविद्यालय में एमओयू, फील्ड रिसर्च को मिलेगा बढ़ावामरीज की मौत के बाद ऑर्किड अस्पताल में हंगामा, इलाज-बिलिंग पर सवालबी.फार्म पाठ्यक्रम में एआई और मेडिकल डिवाइस को मिली जगहसीसीएल कर्मियों को तनाव प्रबंधन और कार्य-जीवन संतुलन का पाठपेटरवार में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पाठशाला सह कार्यशाला का शुभारंभ21 अक्टूबर को निकलेगी दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्राफार्मस्काउट और वाईबीएन विश्वविद्यालय में एमओयू, फील्ड रिसर्च को मिलेगा बढ़ावामरीज की मौत के बाद ऑर्किड अस्पताल में हंगामा, इलाज-बिलिंग पर सवालबी.फार्म पाठ्यक्रम में एआई और मेडिकल डिवाइस को मिली जगहसीसीएल कर्मियों को तनाव प्रबंधन और कार्य-जीवन संतुलन का पाठ
Uncategorized

जीवन कौशल प्रशिक्षण से बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को किया जागरूक

September 19, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत कुरको गांव में सहयोगिनी संस्था की ओर से किशोरियों एवं युवाओं के लिए जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास, निर्णय लेने, अपनी बात रखने और समस्याओं का समाधान करने की क्षमता विकसित करना था।

साथ ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षक प्रेम कुमार महतो ने खेल एवं गतिविधियों के माध्यम से किशोरियों को जीवन कौशल के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में सोच-समझकर सही निर्णय लेना जरूरी है।


कार्यक्रम समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने बताया कि सहयोगिनी कसमार के सात पंचायतों के 30 गांवों में किशोरियों और महिलाओं के उत्थान तथा नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। एनिमेटर बिनीता देवी ने किशोरियों से प्रशिक्षण में सीखी बातों को जीवन में अपनाने और अन्य किशोरियों को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में समूह चर्चा, खेल एवं गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर नाजमीन नाज, लाडली खातून, रुही प्रवीण समेत अन्य किशोरियां मौजूद थीं।

← क्यूएस रैंकिंग में आईआईएम रांची, एशिया में दो श्रेणियों में जगह डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. गंगवार को मिला ‘लीडर्स 2026’ का राष्ट्रीय सम्मान →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।