
रंजन वर्मा
कसमार : भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित बोकारो जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय एवं समापन सत्र में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का माध्यम है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को अपनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।











