
बोकारो : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने अमरेश कुमार महतो को पुनः बोकारो जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता और शुभचिंतक उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि अमरेश कुमार महतो के नेतृत्व में संगठन को जिले में मजबूती मिली है। उनकी सक्रियता, कार्यकर्ताओं से बेहतर समन्वय और क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने को देखते हुए उन्हें फिर जिम्मेदारी मिलना उत्साहजनक है। कार्यकर्ताओं ने पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर संगठन के विस्तार तथा युवाओं को जोड़ने की उम्मीद जताई।
अमरेश कुमार महतो ने संगठन के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की बात कही। साथ मिलकर लगातार कार्य करने की अपील की।
Leave a Reply