
बोकारो : आदि शक्ति दुर्गा माता सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-6 डी स्थित पूजा मैदान में विधि-विधान के साथ बली पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सेक्टर-6 डी के पूजा मैदान में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। बली पूजन को आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष उदय कुमार, सचिव पुष्पक सिंह, उपाध्यक्ष जय शंकर, राहुल कुमार, विकास राय, अंशु शेखर, अजय सिंह, महेंद्र राय, ओम कुमार, जितेंद्र कुमार, विश्वकर्मा, आर्यन, अशोक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
Leave a Reply