
रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक सत्र को नियमित करने की कवायद तेज कर दी गई है। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने बुधवार को डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक में वर्ष 2026 के अंत और 2027 की शुरुआत तक सत्र को नियमित करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि अक्टूबर के अंत तक स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं हर हाल में आयोजित की जाएंगी।

कुलपति राजीव मनोहर ने बताया कि विद्यार्थियों के हित में पीएचडी नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए शीघ्र अकादमिक काउंसिल की बैठक आयोजित कर विभागीय स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं, स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसे अक्टूबर के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।
बैठक में वर्ष 2027 से नए अकादमिक, व्यावसायिक और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना पर भी चर्चा हुई। नवंबर-दिसंबर में विभागों से प्रस्ताव लेकर अकादमिक काउंसिल से अंतिम मंजूरी लेने की बात कही गई। वर्षांत तक बड़े सांस्कृतिक आयोजन और मेगा स्पोर्ट्स महोत्सव की तैयारी पर भी सहमति बनी।
Leave a Reply