
रांची: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रमुख विद्यालयी खेल आयोजन ‘खेलो झारखंड’ का राज्य स्तरीय चरण शनिवार से हॉकी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के साथ शुरू होगा। खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स ग्राउंड में दोपहर तीन बजे राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।

प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों से अंडर-17 बालक-बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी और हॉकी टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों के दस्तावेज सत्यापन, तकनीकी जांच और पंजीयन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी कर ली गई। खिलाड़ी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों की जिला टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इधर, 2 अक्टूबर को खेलगांव के प्रैक्टिस मैदान में एथलेटिक्स की खुली चयन प्रक्रिया हुई। इसमें 582 बालक खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें अंडर-14 के 84, अंडर-17 के 298 और अंडर-19 के 200 खिलाड़ी शामिल रहे। सरकारी और निजी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया।
Leave a Reply