BREAKING NEWS
मां भद्रकाली मंदिर में पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिसआरयू में 8-9 अक्टूबर को होगा पीजी युवा महोत्सव, 27 विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थीसेंट जेवियर्स कॉलेज में लैंगिक न्याय और महिला अधिकारों पर मंथनसीसीएल को मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड’जनमुद्दों पर मुखर होगी आजसू, 11 को पीरटांड़ में युवा संवादखबर का असर: शहीद अलबर्ट एक्का के बेटे को मंत्री ने सौंपी ट्रैक्टर की चाबीमां भद्रकाली मंदिर में पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिसआरयू में 8-9 अक्टूबर को होगा पीजी युवा महोत्सव, 27 विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थीसेंट जेवियर्स कॉलेज में लैंगिक न्याय और महिला अधिकारों पर मंथनसीसीएल को मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड’जनमुद्दों पर मुखर होगी आजसू, 11 को पीरटांड़ में युवा संवादखबर का असर: शहीद अलबर्ट एक्का के बेटे को मंत्री ने सौंपी ट्रैक्टर की चाबी
Uncategorized

खबर का असर: शहीद अलबर्ट एक्का के बेटे को मंत्री ने सौंपी ट्रैक्टर की चाबी

October 3, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: परमवीर चक्र विजेता शहीद लांस नायक अलबर्ट एक्का के पुत्र भिन्सेंट एक्का से कृषि कार्य के लिए उपलब्ध कराया गया ट्रैक्टर वापस लिए जाने की खबर का संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शनिवार को तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों को तलब कर पूरे मामले की जानकारी ली और भिन्सेंट एक्का को ट्रैक्टर की चाबी ससम्मान सौंप दी।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहीद परिवार को कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया था। विभाग को जानकारी दिए बिना एजेंसी द्वारा ट्रैक्टर वापस लेना उचित प्रक्रिया नहीं थी। उन्होंने संबंधित एजेंसी को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को शहीद परिवारों से जुड़े मामलों में सम्मान और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की हिदायत दी।

भिन्सेंट एक्का ने अधिकारियों के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने उनकी बात सुनी और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहीद अलबर्ट एक्का देश के गौरव हैं और उनके परिवार के सम्मान की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

← कुडू में जनजातीय मुद्दों पर संवाद, सीएनटी एक्ट के पालन का निर्देश जनमुद्दों पर मुखर होगी आजसू, 11 को पीरटांड़ में युवा संवाद →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।