ढोल-नगाड़ों के बीच निवेदिता सिंह का भव्य स्वागत, आदित्य साहू ने किया अभिनंदन

रांची: भाजपा झारखंड की नव नियुक्त सह प्रभारी एवं बिहार विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह के झारखंड आगमन पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को भव्य स्वागत किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच उनका अभिनंदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शॉल ओढ़ाकर निवेदिता सिंह का स्वागत किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके सफल प्रवास की कामना की। निवेदिता सिंह ने स्वागत के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री शालिनी बैसिखियार, मनीर उरांव, शैलेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक विरंची नारायण समेत कई नेता मौजूद रहे। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *