
रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति अवधि में प्राप्त आवेदनों के डिजिटाइजेशन का काम जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 6 अक्टूबर को जारी बुलेटिन के अनुसार, 5 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के कुल 7,40,169 आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं। इनमें 5 अक्टूबर को डिजिटाइज किए गए 7,192 आवेदन शामिल हैं।

फॉर्म-6ए के तहत कुल 116 आवेदन डिजिटाइज हुए हैं। वहीं, फॉर्म-7 के माध्यम से प्राप्त आवेदन और आपत्तियों की संख्या 14,294 है, जिसमें 5 अक्टूबर को 478 आवेदन डिजिटाइज किए गए। फॉर्म-8 के तहत अब तक 4,89,859 आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं। 5 अक्टूबर को फॉर्म-8 के 3,887 आवेदन डिजिटाइज हुए।
निर्वाचन विभाग के अनुसार, बीएलओ को प्राप्त फॉर्म-6, 6ए, 7 और 8 के आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। साथ ही आउटरीच कार्यक्रमों और विशेष शिविरों के माध्यम से पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान छूटे पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य भी जारी है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर को किया जाएगा।
