सीसीएल में विशेष अभियान 6.0 के तहत ई-कचरा प्रबंधन अभियान शुरू

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर परिसर में विशेष अभियान 6.0 के तहत ई-कचरा प्रबंधन अभियान शुरू किया गया। सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने ई-वेस्ट संग्रहण केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कचरा निस्तारित कर अभियान की शुरुआत की। निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा, निदेशक तकनीकी/संचालन चंद्र शेखर तिवारी और निदेशक योजना एवं परियोजना अनुप हंजुरा समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निदेशकों, महाप्रबंधकों और विभागाध्यक्षों ने भी ई-कचरा संग्रहण केंद्र में कचरा जमा कर अभियान में सहभागिता की।

इस अवसर पर सीसीएल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग द्वारा तैयार ‘सीसीएल के ताऊ’ के एआई अवतार का अनावरण किया गया। यह अवतार कंपनी की विभिन्न पहलों और गतिविधियों की जानकारी सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाने में उपयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम में ई-कचरे के उचित संग्रहण, पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *