
रांची: नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित हुई। इसमें अभिभावकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम, विषयवार प्रगति, रुचि, प्रतिभा और पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की। व्यवहार, अनुशासन, नियमितता और सामाजिक कौशल के विकास पर भी जोर दिया गया।

प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर स्वैच्छिक रक्तदान, नि:शुल्क नेत्र जांच और दंत परीक्षण शिविर भी लगाए गए। रिम्स की टीम ने रक्तदान कराया। शार्प साइट आई हॉस्पिटल की टीम ने नेत्र जांच की, जबकि हैप्पी टूथ डेंटल क्लिनिक की टीम ने दांत एवं मसूड़ों की जांच कर परामर्श दिया। कौशल बोध से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई।
