ऐश के उत्पादक उपयोग से रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

पतरातू: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने बुधवार को एनएसबी हॉल, पतरातू में स्थानीय उपयोगकर्ताओं एवं सूक्ष्म व लघु उद्यमों के लिए प्रथम ऐश यूजर मीट-2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य फ्लाई ऐश और बॉटम ऐश के उत्पादक उपयोग को बढ़ावा देना तथा स्थानीय उद्योगों एवं उद्यमियों के लिए रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर विकसित करना रहा।

पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सेहगल ने कहा कि ऐश के जिम्मेदार उपयोग से स्थानीय रोजगार, उद्यमिता और सतत आजीविका को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने 100 प्रतिशत ऐश उपयोगिता के लक्ष्य की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए स्थानीय उद्योगों, एमएसएमई और अन्य हितधारकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम में ऐश के विभिन्न अनुप्रयोगों और तकनीकी पहलुओं पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। महिला स्वयं सहायता समूहों, इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माताओं और अन्य स्थानीय उपयोगकर्ताओं सहित 70 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *