
जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन के निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि रूपी सोरेन के निधन की खबर बेहद मर्माहत करने वाली है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
सरयू राय ने कहा कि रूपी सोरेन ने अपने जीवन में परिवार को मजबूती से संभाला और अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका स्नेह, सरल व्यक्तित्व और मातृवत व्यवहार लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा। उनके निधन से सोरेन परिवार और उनसे जुड़े लोगों को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत समस्त परिजनों और शुभचिंतकों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
